मुंबई: मुंबई पुलिस ने फेक टीआरपी (FAKE TRP) रैकेट का पर्दाफाश किया है। तीन चैनलों के नाम सामने आए हैं जिसमें रिपब्लिक भारत, बॉक्स सिनेमा और फक्त मराठी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये टीवी चैनल पैसा देकर टीआरपी को मैन्युपुलेट करने का काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक रिपब्लिक टीवी पैसा देकर टीआरपी बढ़ाता है। चैनल के डायरेक्‍टर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। चैनल के खातों की जांच हो सकती है।

मुंबई पुलिस कमिश्‍नर की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की अहम बातें-

  • पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग केसों से संबंधित न्यूज़ शेयर किए थे। फेक अकाउंट, एजेंडा चलाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने इसका पर्दाफाश किया है। ये है गलत टीआरपी का केस।
    -TRP प्‍वाइंट में बदलाव होता है तो इसका असर रेवेन्‍यू पर पड़ता है। TRP को आंकने के लिए BARC है।
  • 2000 पैरामीटर्स मुंबई में इंस्‍टॉल किए गए हैं। ये हंसा नाम की कंपनी को दिया गया था। TRP में हेराफेरी की जा रही थी। आप देखें या ना देखें, बस आप किसी विशेष चैनल को ON रखिएगा। ऐसा कहा जाता था।
  • कुछ व्यक्ति जो अनपढ़ हैं उनके यहां English के चैनल ऑन रख रहे थे। दो व्यक्तियों को अरेस्‍ट किया है। 9 अक्टूबर तक रिमांड पर हैं, कुछ लोगों को ढूंढा जा रहा था। ये चैनल के कहने पर काम करते थे। एक के एकाउंट से 20 लाख रुपये जब्‍त किए हैं।
  • घरों में 400-500 रुपये हर महीने दिए जाते थे। कुछ समय से ये रैकेट चल रहा था। जांच की जा रही थी
  • चैनल के लोग जो जिम्‍मेदार हैं। वो हमारे जांच के दायरे में आएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपब्लिक भारत न्यूज पर ये आरोप लगने के बाद कुछ पत्रकार काफी खुश नजर आ रहे है। ऐसे ही एक पत्रकार India Today आज तक चैनल के न्यूज डायरेक्ट राहुल कँवल है। उन्हों ट्वीटर पर लिखा “एक को छोड़ बाकी सारे न्यूज चैनल्स ने सीधे दिखाई मुंबई पुलिस कमिश्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस. चोर की दाढ़ी में तिनका?”

जाहिर है कि राहुल कँवल ने इस मुहाबरे के जरिये रिपब्लिक भारत पर निशाना साधा है। राहुल के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें आड़े हांथो लिया। देखिये कुछ यूजर्स के जबाब:-

एक यूजर ने लिखा “तुम्हारे उछलकूद से ‘अर्नब’ की टीआरपी कम होने वाली नही है, बल्कि और ज्यादा, बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है।”

एक दूसरे यूजर ने जबाब देते हुए लिखा “रिपब्लिक tv ने कांग्रेस नेता श्योराज का स्टिंग कर दिया तो महाराष्ट्र सरकार कांग्रेस समार्थित अब ये नया सगुफ़ा ले के आयी है।
ये आजतक चैनल और काँग्रेस की साजिश है’

https://twitter.com/PiyushK_Sin/status/1314198929639002113?s=19

एक और जबाब देखिये, इन्होंने लिखा है “तुम कितनी भी कोशिश कर लो
असली चोर तुम राजदीप और चित्रा त्रिपाठी हो जिसने इंडिया टुडे आजतक को बर्बाद कर दिया।
अब कितनी भी अफवाह फैला लो तुम्हारे चैनल की TRP नही बढ़ने वाली। तुमने जब आज दिन में टीआरपी के मामले में अफवाह फैलाना शुरू किया था तभी ये शक हुआ था आज कुछ घपला होने वाला है।”

https://twitter.com/HinduRastravadi/status/1314197256023625728?s=19

कुछ अन्य जबाब-

https://twitter.com/Kaganawat_Dee/status/1314259714671173632?s=19
https://twitter.com/umeshnanda85/status/1314193814123241472?s=19

LB