Home > राजनीति > कांग्रसी नेता ने कहा “नखत खान उर्फ खुशबू सुंदर बनेंगी भाजपा की शान”, रोहित सरदाना ने दिया परफेक्ट जबाब।

कांग्रसी नेता ने कहा “नखत खान उर्फ खुशबू सुंदर बनेंगी भाजपा की शान”, रोहित सरदाना ने दिया परफेक्ट जबाब।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी खबरें हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुशबू सुंदर ने अपना इस्तीफा भेज दिया है। अपने इस्तीफे में खुशबू सुंदर ने लिखा कि उनके जैसे लोग, जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं, उन्हें पार्टी में ऊंचे पदों पर बैठे कुछ लोगों द्वारा दबाया जाता है।

खुशबू सुंदर के भाजपा में आने की खबर मात्र से ही कांग्रेस में बौखलाहट का माहौल है। कांग्रेस नेता अपने सोशल मीडिया पर अजब-गजब पोस्ट डाल रहे है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता अभय दुबे ने भी अपनी भड़ास निकाली और खुशबू सुंदर के लिए लिखा “नखत खान उर्फ खुशबू सुंदर ,
कल तक भाजपा जिन्हें सनातन हिन्दू धर्म, मध्यप्रदेश और देश के साधुओं के अपमान का जिम्म्मेदार बताती थी, अब क्या वही नखत खान बनेगी भाजपा की शान ? बढ़िया है”

कांग्रेस नेता अभय दुबे को आज तक न्यूज के एंकर रोहित सरदाना ने बहुत ही सरीखे से जबाब दिया, रोहित ने तंज कसते हुए लिखा “कवि का तात्पर्य है कि ख़ुशबू सुंदर का ‘सेक्युलरिज्म प्रमाण पत्र’ तत्काल प्रभाव से ख़ारिज माना जाए!”

फिर कांग्रेस लीडर अभय दुबे ने रोहित को जबाब दिया और लिखा , “बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय, जो दल खोजा भाजपा , उससे बुरा न कोय।”

बता दे, खुशबू सुंदर के इस्तीफे के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया। ऐसी खबरें हैं कि खुशबू सुंदर आज दिल्ली में भाजपा की केन्द्रीय नेतृत्व की टीम से मुलाकात कर सकती हैं। यह सब कुछ ऐसे वक्त में हो रहा है, जब तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।