नई दिल्ली। कृषि बिलों को लेकर किसानों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार किसानों से संबंधित तीनों कानूनों को वापस ले। वहीं केंद्र सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि, कानून वापस नहीं होंगे बल्कि संशोधन के लिए सरकार हमेशा वार्ता के लिए तैयार है। आपको बता दें कि इस बीच आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अंबानी और अडानी को मोदी सरकार का मालिक बताते हुए सरकार की आलोचना की थी। इस बयान पर संजय सिंह की काफी फजीहत भी हुई।

संजय सिंह अपनी ओछी बयानवाजी और हरकतों को लगातार सरकार पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल कर रहे है उन्होंने इस बार ट्विटर पर प्रधानमंत्री के लिये अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया। संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा, “ये लड़ाई देश के लाल और देश के दलाल के बीच है
लाल ही जीतेंगे।”

संजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री के लिये इस तरह के शब्द का प्रयोग करना उनके व्यक्तित्व को बखूबी दर्शाता है। ट्विटर पर यूजर्स ने संजय सिंह को मुंहतोड़ जबाब दिया। पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने संजय सिंह का इतिहास लोगों के समक्ष रख दिया। अशोक श्रीवास्तव ने जबाब में लिखा, “ये एक सांसद की भाषा है !
हैरानी नहीं होती जब लोग बताते हैं कि ये राजनीति में आने से पहले सिनेमा की टिकट ब्लैक करते थे !”

मनीष अग्निहोत्री नाम के एक यूजर ने लिखा, “जो लोग खुद दलाली करके यहां तक पहुंचे हैं उनको सब लोग दलाल ही दिखते हैं। देश के प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की अपशब्द का उपयोग करना नीच मानसिकता का प्रतीक है। आपकी सोच देश के प्रति संवैधानिक संस्थाओं और उन पर बैठे व्यक्तियों के प्रति कैसी है यह इसका प्रतिबिंब है।”