कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों के बुलाए गए भारत बंद का असर यूपी में भी दिख रहा है। किसानों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बीएसपी और आरएलडी का समर्थन मिला है। प्रयागराज में बंद के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी है। वहीं गाजियाबाद में एनएच-9 पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। भारत बंद को लेकर यूपी पुलिस प्रशासन सतर्क है। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जबरन दुकान बंद करवाने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

प्रयागराज में भारत बंद के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने भैंस पर सरकार लिखकर और हाथों में किसान सुधार कानून के विरोध में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने सपा नेता ऋचा सिंह समेत करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

समाजवादी पार्टी द्वारा प्रयागराज में ट्रेन रोकने का एक वीडियो न्यूज़ 24 ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पार्टी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के झंडे के साथ मौजूद है और इसमें किसान से जुड़ा कुछ भी नही दिख रहा है। इससे एक बात तो साफ है कि किसानों के आड़ में राजनीतिक पार्टियां अपना खोया हुआ जमीन पाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

रुबिका लियाकत ने न्यूज़24 के इस वीडियो को टैग कर सवाल उठाते हुए लिखा, ” बंद किसानों ने किया है या कार्यकर्ताओं ने। झंडे पर दिख रहा ट्रेक्टर है कि साइकल!!!
सवाल सरल है- भारत बंद होगा तभी पार्टियों का काम होगा?”

इन सब वीडियो और तस्वीरों को देखकर यह कहा जा सकता है कि “बंद किसानों ने किया है और विपक्षी पार्टियों ने बन्द का समर्थन किया है, जैसे हमेशा से होता आया है और हाँ वो अपनी राजनीतिक रोटियां भी सेंक रही है।”