Home > राष्ट्रीय > सोनू सूद को यूजर ने दी राजनीति में शामिल होने की सलाह, एक्टर ने दिया शानदार जवाब

सोनू सूद को यूजर ने दी राजनीति में शामिल होने की सलाह, एक्टर ने दिया शानदार जवाब

देश कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहा है। हर राज्य से बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस निकल कर आ रहे है जिससे स्थिति भयावह बानी हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कुछ राज्यों ने मिनी लॉकडाउन का एलान भी किया हुआ है। मुम्बई और दिल्ली जैसे महानगरों में लॉकडाउन लगने से मजदूर पलायन को मजबूर है एयर वो अपने गृहराज्य वापस लौट रहे है।

कोरोना की पहली लहर आने पर जब देश में पहली बार लॉकडाउन लागू होने के बाद से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। इस वजह से लोग उन्हें मसीहा भी कहने लगे हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी जो सोनू सूद को राजनीति में एंट्री करने के लिए कह रहे हैं। इसी कड़ी में ट्विटर पर एक यूजर ने सोनू सूद को राजनीति में एंट्री करने की सलाह दी। इसके बाद सोनू सूद ने उसे दिल छू को छू लेने वाला जवाब दिया है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और वह सोशल मीडिया हर जरूरतमंद की मदद भी करते हैं। इस बीच एक ट्विटर पुष्पिता नाम की एक ट्विटर यूजर ने सोनू सूद के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा कि आप भी राजनीति में आ जाओ सर जी, प्लेटफॉर्म तो बना ही लिया है।

Img

इसके बाद सोनू सूद ने ट्विटर पर यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि ‘प्लेटफॉर्म पर राजनीति होती है, और जमीन पर काम।’

सोनू सूद के इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि नहीं सर जो काम स्वतंत्र रूप से होता है, वो आप राजनीति में बंधकर नहीं कर सकते हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि “@SonuSood नहीं भैया आप कभी भी राजनीतिक में मत जाना क्योंकि आपके जैसा महिमा इस दुनिया में भी नहीं है। राजनीति के नल के गंदे कीड़े आपको भी गंदे कर देंगे”
https://twitter.com/neversupportbjp/status/1385077165297790978?s=19

बता दें कि सोनू सूद कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे, वो इस क्वारंटाइन में हैं। इसके बावजूद वह लोगों की मदद कर रहे हैं।