Home > राष्ट्रीय > Exit Poll 2021: बंगाल में तृणमूल-भाजपा में कांटे की टक्कर, BJP को मिलेंगी इतनी सीटें..

Exit Poll 2021: बंगाल में तृणमूल-भाजपा में कांटे की टक्कर, BJP को मिलेंगी इतनी सीटें..

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को भाजपा से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। वहीं, असम में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार फिर सत्ता में आती नजर आ रही है। उधर, केरल में वाम को लगातार दूसरी बार सत्ता मिलने के आसार हैं तो तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन को 10 साल बाद सत्ता में वापसी की बात कही जा रही है। जबकि पुड्डुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस गठबंधन के हाथ से सत्ता छिनती नजर आ रही है।

पश्चिम बंगाल पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। बंगाल को लेकर एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों की राय बंटी हुई है। हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सभी ने कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की है। अब 2 मैं को देखना होगा कि ये आकलन किस हद्द तक सही है।

बंगाल एग्जिट पोल: 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को अंतिम चरण के मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए थे। बंगाल में कुछ सर्वे में तृणमूल की तो कुछ ने भाजपा को बढ़त दिखाई। रिपब्लिक-सीएनएक्स सर्वे में बंगाल में भाजपा को 138 से 148 सीट मिलती दिख रही है तो वहीं, टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वे में 162 सीटों के साथ तृणमूल की स्पष्ट सरकार बनते दर्शाया गया है। जबकि जन की बात के सर्वे में 162-185 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिखाया गया है।

एग्जिट पोल्स में बंगाल में सबसे दिलचस्प मुकाबले का अनुमान जताया गया है। कुछ एजेंसियां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की वापसी की भविष्यवाणी कर रही हैं तो कुछ भाजपा के सत्ता में आने की। एक एजेंसी ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का भी अनुमान जताया है।

पांच राज्यो के इन चुनावों में सर्वाधिक दिलचस्पी पश्चिम बंगाल के परिणामों को ले कर है। सर्वेक्षण एजेंसियां यहां अनुमान लगाने में खुद उलझ गई है। एबीपी-सी वोटर ने राज्य में तृणमूल की सत्ता बरकरार रहने का अनुमान लगाया है। जबकि जन की बात ने भाजपा को बहुमत मिलने और रिपब्लिक-सीएनएक्स ने भाजपा के बहुमत के करीब पहुंचने का अनुमान लगाया है।