Home > राष्ट्रीय > चैनल ने लिखा, ‘भारत समाचार की पत्रकार से पुलिस की अभद्रता’ यूजर्स बोले- वीडियो देखकर ऐसा कुछ नही लगता।

चैनल ने लिखा, ‘भारत समाचार की पत्रकार से पुलिस की अभद्रता’ यूजर्स बोले- वीडियो देखकर ऐसा कुछ नही लगता।

हाथरस गैंगरेप और मौत के मामले में पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे है। अब खबर यह आ रही है कि पुलिस किसी भी नेता और मीडिया के लोगों को गांव में प्रवेश नही करने दे रही है। गांव में सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों को आने जाने की इजाजत है। कल ABP न्यूज़ ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि उनकी टीम को पुलिस ने गाँव के बाहर ही रोक लिया और पीड़ित परिवार के लोगो से मिलने नही दिया।

गौरतलब हो सारे मीडिया और न्यूज चैनल में होड़ मची हुई है नम्बर 1 बनने की। सुशांत सिंह के केस में ऐसा देखने को भी मिला कि एक न्यूज चैनल दिन-रात उस केस की रिपोर्टिंग की और TRP में नम्बर वन बन गया। अब हर खबर को मीडिया सनसनी की तरह पेश करने की होड़ में लगी हुई है और हाथरस केस भी इससे परे नही रहा।

एक बार भारत समाचार के इस वीडियो को देखिये और इनके हेडलाइंस पर जरा गौर फरमाइए आप समझ जाएंगे कि आखिर चल क्या रहा है। भारत समाचार के ट्विटर एकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया गया है और उन्होंने लिखा है:-

  • भारत समाचार की पत्रकार से पुलिस की अभद्रता
  • भारत समाचार की पत्रकार को पुलिस ने रोका
  • प्रज्ञा मिश्रा को पुलिसवालों ने गांव जाने से रोका
  • पुलिस के पास पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं
  • गुड़िया के गांव नहीं जाने दे रही पुलिस

आपको बता दे, आज तक हिंदी न्यूज चैनल ने भी यही बात कही की उनकी टीम के साथ पुलिस ने बहुत गलत व्यवहार किया। आज तक कि ओर से कहा गया कि हाथरस मामले की कवरेज कर रही आजतक की टीम के साथ हाथरस जिला प्रशासन ने बदसलूकी की है। आजतक की संवाददाता चित्रा त्रिपाठी को प्रशासन के अधिकारी ने धमकी दी। कैमरे के सामने अधिकारी ने चुप्पी साध ली। चित्रा बार-बार धमकाने का कारण पूछती रहीं, लेकिन अधिकारी के मुंह से एक शब्द भी निकला।