बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर आदित्य नारायण हाल ही में गर्लफेंड श्वेता के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की बहुत सी रस्मों की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस भी आदित्य को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं हाल ही में आदित्य की रिसेप्शन पार्टी की भी तस्वीरें सामने आई हैं जहां आदित्य ने अपने कुछ खास दोस्तों को बुलाया था। आदित्य की पार्टी में भारती सिंह भी पहुंची। भारती ने पति हर्ष के साथ पार्टी में जमकर मस्ती भी की।

हाल ही में भारती सिंह और पति हर्ष का नाम ड्रग केस में आया था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि दोनों को सर्शत जमानत मिल चुकी है। ड्रग केस में नाम सामने आने के बाद भारती और उनके पति हर्ष को लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं। वहीं जेल से बाहर आने के बाद दोनों पहली बार स्पॉट किए गए ऐसे में लोगों ने इस बार भी भारती और हर्ष को अपने निशाने पर लिया और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया।

दरअसल इस वीडियो को फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में भारती अपने दोस्त की रिसेप्शन पर पति संग खूब मस्ती करती दिखाई दे रही है। भारती ने पार्टी में व्हाइट कलर का लंहगा पहना है।

लोगों ने किया ट्रोल: भारती के इस वीडियो के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। किसी ने उन्हें बेशर्म कहा तो किसी ने ड्रग केस के ताने दिए। नीचे देखिए कमेंट्स:-

Source: Punjab Kesari