बिग बॉस 13 की कंटेस्टेट्स और अभिनेत्री शहनाज गिल पर आसिम रियाज ने ताना कसा है। उन्होंने यह ताना दोस्त की सगाई में शहनाज गिल के डांस करने पर कसा है। शहनाज गिल छोटे पर्दे की उन अभिनेत्रियों में से एक थीं, जो टीवी के दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शु्क्ला के सबसे करीब थीं। मीडिया में इस तरह की अफवाह भी थी कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के तीन महीने बाद शहनाज गिल को सहगाई में डांस करता देख आसिम रियाज ने उन पर ताना कसा है। उन्होंने शहनाज गिल के डांस वीडियो को देखने के बाद हैरानी जताई और कहा कि लोग अपने खास को खोने के बाद कैसे इतनी जल्दी उबर जाते हैं। यह बात आसिम रियाज ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया।

इस ट्वीट में आसिम रियाज ने लिखा, ‘कुछ नाचने के वीडियो देखे। कमाल की बात है, कुछ लोग अपने खास लोगों के खोने के गम से इतना जल्दी कैसे उबर जाते हैं। क्या बात-क्या बात।’ सोशल मीडिया पर आसिम रियाज का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और शहनाज गिल के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। गौरतलब है कि शहनाज गिल हाल ही में अपनी दोस्त की सगाई पर गईं थीं। इस फंक्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए, जिन्हें देख शहनाज के फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

इस ट्वीट के बाद से ट्विटर पर #SHAMEONASIMRIAZ और #ShehnaazKiMarzi ट्रेंड करने लगा है। लोग आसिम के इस ट्वीट पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल शहनाज अपने एक दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचीं थी। इस सगाई सेरेमनी को शहनाज गिल काफी एंजॉय करती नजर आईं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शायद यह पहला मौका है जब लोगों को शहनाज ऐसे एंजॉय करती दिखी थीं। इसे देखकर उनके फैंस काफी खुश थे। वहीं कुछ लोगों ने खुशी के साथ दुख भी जाहिर किया है। किसी का कहना है कि आज भी शहनाज की आंखों में गम दिखाई देता है। शहनाज गिल आर्टिस्ट मैनेजर और प्रोड्यूसर कौशल की सगाई पार्टी में गई थीं।