Home > राष्ट्रीय > भीम आर्मी चीफ का ट्वीट नही बनने देंगे “हिन्दू राष्ट्र”, राष्ट्रवादी यूजर ने दिया करारा जवाब..

भीम आर्मी चीफ का ट्वीट नही बनने देंगे “हिन्दू राष्ट्र”, राष्ट्रवादी यूजर ने दिया करारा जवाब..

अभी वर्तमान में हिन्दू राष्ट्र को लेकर देश भर में काफी चर्चायें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी अधिकतर लोग हिन्दू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं। इसी बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने एक ट्वीट के जरिये विवाद खड़ा कर दिया, दरअसल एक विज्ञापन में किसी ने लिखा था कि “भारत वर्ष के हिन्दू राष्ट्र के रूप में स्थापित होने की जनमंगल कामना एव हिन्दू समाज के जनकल्याण हेतु “

आप को बताये तो भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने ट्विटर अकउंट से लिखा कि भारत हिंदू राष्ट्र नही है और ना ही हम इसे हिन्दू राष्ट्र बनने देंगे। देश बाबा साहेब के संविधान से चलता आया है और संविधान से ही आगे भी चलेगा। धर्मनिरपेक्षता पर हमला मतलब देश एवं संविधान पर हमला है।संविधान विरोधी इस विज्ञापनदाता पर तत्काल देशद्रोह के तहत कार्रावाई की जाए।

चंद्रशेखर रावण के इस ट्वीट के बाद कई प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गयी, इसी क्रम में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट दीपक कण्डवाल ने भी जवाव दिया.. जिसकी यूज़र्स द्वारा सराहना की जा रही है। दीपक ने ट्वीट करते हुवे लिखा कि – जब बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ तो काहे की धर्मनिरपेक्षता? वैसे भी संविधान में सेकुलर शब्द 1976 में जोड़ा गया था, और जब संविधान मे संशोधन कर धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़ा जा सकता है तो उसी सविंधान को संसोधित कर हिन्दू राष्ट्र भी बनाया जा सकता है।