कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रियंका गांधी यहां चुनावी प्रचार करने में जुटी हैं, साथ ही वह लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं। मंगलवार को असम के तेजपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा की बड़ी जनसभा हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

प्रियंका वाड्रा ने केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर आडे हाथों लिया वही पर चुनावी घोषणा भी कर दी। प्रियंका वाड्रा ने सभा में कहा कि यदि असम में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, चाय बागानों में काम करने वालों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाई जाएगी। यदि कांग्रेस असम में सत्ता में आती है, तो वह ‘गृहिणी सम्मान’ के तौर पर गृहिणियों को हर महीने दो हजार रुपए देगी।

प्रियंका गांधी 200 यूनिट बिजली फ्री वाले वयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना करी है और उन्होंने पहले कांग्रेस शासित राज्यो में इसको लागूं करने की मांग उठाई है। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी दीपक कंडवाल ने भी प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और लिखा, “अगर असम की जनता के 1400 रुपए बचाये जा सकते हैं तो पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड जहाँ ऑलरेडी कांग्रेस सरकार है वहाँ की जनता के क्यों नही बचा रहे? लगता है केजरीवाल से ट्यूशन ले रही है।”

गौरतलब हो, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस की सरकारें है लेकिन वहाँ कांग्रेस ने 200 यूनिट बिजली फ्री की कोई योजना नही लागू की है। अधिकांशतः सोशल मीडिया यूजर ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया है और प्रियंका के साथ साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साध रहे है।