बिहार विधान सभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को सिर्फ एक सीट मिली और पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, लेकिन चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने खुद हारकर भाजपा (BJP) को बड़ी जीत दिला दी. बीजेपी को बिहार चुनाव में 74 सीटों पर जीत मिली, जबकि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की. तो चलिए बताते हैं किस तरह चिराग पासवान ने बीजेपी को फायदा पहुंचाया.

वोटर्स को महागठबंधन में जाने से रोका
15 साल से लगातार बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार है और जनता को सरकार से जो थोड़ी बहुत नाराजगी थी. ऐसे में वोटर्स महागठबंधन के पक्ष में जा सकते हैं थे, लेकिन लोजपा ने इन वोटों को महागठबंधन में जाने से रोका. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने 25 से अधिक सीटों पर जदयू को सीधा नुकसान पहुंचाया और इसका सीधा फायदा बीजेपी को हुआ, जो एनडीए की नंबर एक पार्टी बन गई.

वो 25 सीटें जिनपर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा की वजह से हरी JDU:-

  1. Alauli
    JDU lost by 2773 votes
    LJP got 26,386
  2. Atri
    JDU lost by 7931 votes
    LJP got 25,873
  3. Bajpatti
    JDU lost by 2704 votes
    LJP got 6183
  4. Barharia
    JDU lost by 3559 votes
    LJP got 5065
  5. Chenari
    JDU lost by 18003 votes
    LJP got 18074
  6. Darbhanga Rural
    JDU lost by 2141 votes
    LJP got 17,605
  7. Dhauraiya
    JDU lost by 2687
    LJP got 4081
  8. Ekma
    JDU lost by 13927 votes
    LJP got 29,992
  9. Gaighat
    JDU lost by 7566 votes
    LJP got 36,851
  10. Islampur
    JDU lost by 3698 votes
    LJP got 8597
  11. Jamalpur
    JDU lost by 4432
    LJP got 14,643
  12. Kargahar
    JDU lost by 4083 votes
    LJP got 16,988
  13. Khagaria
    JDU lost by 3000 votes
    LJP got 20,719
  14. Laukaha
    JDU lost by 10,077 votes
    LJP got 30,494
  15. Maharajganj
    JDU lost by 1976 votes
    LJP got 18,278
  16. Mahnar
    JDU lost by 7947 votes
    LJP got 31,315
  17. Mahua
    JDU lost by 13,687 votes
    LJP got 25,146
  18. Morwa
    JDU lost by 10,671 votes
    LJP got 23,884
  19. Nathnagar
    JDU lost by 7756 votes
    LJP got 14,715
  20. Rajapakar
    JDU lost by 1796 votes
    LJP got 24,689
  21. Samastipur
    JDU lost by 4714 votes
    LJP got 12,074
  22. Sheikhpura
    JDU lost by 6116 votes
    LJP got 14,552
  23. Sherghati
    JDU lost by 16,690 votes
    LJP got 24,107
  24. Singheshwar
    JDU lost by 5573 votes
    LJP got 5607
  25. Surajgarha
    JDU lost by 9589 votes
    LJP got 44,797

क्या भाजपा ने बनाई थी ये रणनीति
चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चिराग पासवान ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, हालांकि वह कभी भी बीजेपी के खिलाफ नहीं थे. लोजपा ने जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारे, जबकि बीजेपी के कई बागी नेताओं को टिकट दिया. इसके बाद यह चर्चा हुई थी कि नीतीश सरकार से नाराज वोटर्स को विपक्षी खेमे में जाने से रोकने के लिए बीजेपी ने यह रणनीति बनाई है.

आगे क्या है चिराग की प्लानिंग
बिहार में हार के बाद चिराग की आगे की प्लानिंग केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की है. बताया जा रहा है कि वह अपने पिता की जगह केंद्रीय मंत्री बनना चाहते हैं. इसके अलावा पिता की जगह अपनी मां को राज्य सभा भेजना चाहते हैं.