नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस ने महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया था। इस रैली में देश के कई राज्यों के बड़े बड़े कांग्रेसी नेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी जब सभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला। सरकार को घेरने के लिए राहुल गांधी ने किसान आंदोलन, महंगाई, अंबानी और अडानी का भी जिक्र किया। हालांकि हमेशा की तरह राहुल गांधी ने मंच से कुछ ऐसा बोला और एक्ट किया जो सोशल मीडिया पर लोगों के हंसी का बहाना बन गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर इस वक्त कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जो जयपुर में आयोजित की गई सभा के हैं। एक वीडियो में राहुल गांधी किसान आंदोलन को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं तो दुसरे वीडियो में राहुल गांधी अडानी और अंबानी को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं। पहले आप राहुल गांधी का पहला वीडियो देखिये जिसमें वे कह रहे हैं कि “मोदी सरकार ने किसानों की छाती पर चाकू मार दिया लेकिन आगे से नहीं पीछे से”।

दरअसल सोशल पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि छाती पर चाकू पीछे से कैसे मारा जाता है?

https://twitter.com/SirRaowlGandhi/status/1469962198810193921?t=kehmymWDwdWCWY8U7jiwNw&s=19

इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान एक और गलती कर दी। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा का पूरा धन चार -पांच ‘पूंजापति’ के हाथ में हैं। हिन्दुस्तान के सब इंस्टिट्यूट एक संगठन के हाथ में हैं। देश को जनता नही चल रही हैऊ देश को तीन चार पूंजापति ही चला रहे हैं।