देश में तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन भी लगातार जारी है। इसी क्रम में झारखंड के सरायकेला में कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम ने भी विरोध जताने के लिए ‘जन आक्रोश रैली’ का आयोजन किया था। इस रैली में विरोध के सुर कम दिखे लेकिन मनोरंजन भरपूर था। मंच से लड़कियों द्वारा लैला गाने के धुन पर डांस किया गया और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस की रैली में डांसर ठुमका लगाते हुए नजर आ रही है। वहीं इस रैली में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम भी शामिल हुए थे।

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए संसद और BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद्द तक जा सकती है। उन्होंने लिखा, “किसान बिल के विरोध में भीड़ जुटाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।”

वहीं झारखंड भाजपा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि ये है कांग्रेस की सरकार, जन समर्थन न मिलने पर भीड़ को बुलाने के लिए इस तरह का आयोजन कर आखिर दर्शाना क्या चाह रही है यह पार्टी?
ये है कांग्रेस के संस्कार