रविवार को राज्यसभा में कृषि विधेयक पास होने के साथ ही अब यह पूरे देश मे लागू हो जाएगा। राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ था जिसमे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह अगुआ थे। हंगामा करने वाले आठ सांसदों पर सभापति वेंकैया नायडू ने बड़ी कार्रवाई की और अमर्यादित व्यवहार के लिए उन्हे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।

आम आदमी पार्टी का अस्तित्व भले ही एक महानगर में सीमित हो लेकिन ये हर मुद्दें पर अपनी तांग जरूर आदते है। संजय सिंह के निलंबन के बाद से ही आम आदमी पार्टी बौखला गई है और उनके नेता किसान बिल को किसान विरोधी बताने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रहे है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट करके इसे किसान विरोधी बताया था।

अब अरविन्द केजरीवाल ने किसान बिल पर निशाना साधा है और इसे किसान विरोधी करार दिया है। केजरीवाल ने लिखा कि: संजय सिंह जी और अन्य सांसद रात भर संसद परिसर में देश के किसानों के लिए संघर्ष करते रहे। मच्छर, गर्मी और अन्य असुविधाओं की परवाह किए बग़ैर किसानों के लिए लड़ते रहे। वे अपने लिए कुछ नहीं माँग रहे। वो जनतंत्र और संविधान के लिए लड़ रहे हैं। वे देश के किसानों के लिए संघर्षरत हैं। देशभर के किसान कह रहे हैं कि ये क़ानून किसानों को खतम कर देंगे। इतने ख़तरनाक क़ानूनों को बिना वोटिंग करवाए संसद से पास घोषित कर दिया? फिर संसद का क्या मतलब, चुनावों का क्या मतलब?अगर इसी तरह क़ानून पास करवाने हैं तो संसद सत्र क्यों बुलाते हो?

केजरीवाल के इस पोस्ट के बाद यूज़र्स ने उन्हें आड़े हाथो ले लिया।