Home > राष्ट्रीय > सुरेश रैना-गुरु रंधावा की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस का ट्वीट वायरल, लोगों ने..

सुरेश रैना-गुरु रंधावा की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस का ट्वीट वायरल, लोगों ने..

मंगलवार को उस समय सभी चौंक गए, जब उन्हें पता चला कि भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना और सिंगर गुरु रंधावा सहित 34 लोगों को पुलिस ने मुंबई हवाई अड्डे के पास कोरोना के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के चलते हिरासत में ले लिया है। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। इस दौरान कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी। जमानत मिलने के बाद रैना की मैनेजमेंट टीम ने इस मुद्दे पर सफाई भी दी। पुलिस द्वारा रैना-रंधावा सहित कई फेमस सिलेब्रिटीज के हिरासत में लिए जाने के बाद ही मुंबई पुलिस का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ” पार्टी (नहीं) चलेगी टिल सिक्स इन द मॉर्निंग! पुलिस ने मुंबई के अंधेरी के एक नाइट क्लब में रात के तीन बजे छापा मारा जहां कोविड-19 के उल्लंघन में 34 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें 19 लोग दिल्ली और पंजाब के थे जिसमें कुछ सिलेब्रिटीज भी शामिल हैं।” जैसे-जैसे यह खबर लोगों को पता चलने लगी, वैसे-वैसे लोग मुंबई पुलिस के इस काम की तारीफ करने लगे।

आइए नजर डालते हैं मुंबई पुलिस के ट्वीट पर फैन्स के रिएक्शन्स पर-

हालांकि जमानत पर रिहा होने के बाद अब इस पूरे मामले पर सुरेश रैना की तरफ से सफाई आई है। पूर्व बल्लेबाज की मैनेजमेंट टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 34 साल के रैना को घटना के वक्त स्थानीय समय सीमा (क्लब खुला रहने की) और दूसरे नियमों की जानकारी नहीं थी। बयान के मुताबिक, ”सुरेश एक शूट के लिए मुंबई में थे, जो देर तक चला था। उनके एक मित्र ने उन्हें दिल्ली रवाना होने से पहले डिनर के लिए इनवाइट किया था। उन्हें स्थानीय समय सीमा और नियमों की जानकारी नहीं थी।” उन्होंने कहा कि इस बारे में बताए जाने के बाद उन्होंने (रैना) तुरंत अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन किया और अनजाने में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अफसोस जताया। बयान में कहा गया कि वह (रैना) हमेशा पूरे सम्मान के साथ नियम और कानून का पालन करते है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।