Home > राष्ट्रीय > UNSC का अस्थाई सदस्य बना भारत, 184 देशों ने दिया भारत को समर्थन तो पाकिस्तानी संसद में मचा कोहराम

UNSC का अस्थाई सदस्य बना भारत, 184 देशों ने दिया भारत को समर्थन तो पाकिस्तानी संसद में मचा कोहराम

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच भारत के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है, भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ( UNSC ) का अस्थाई सदस्य चुना गया है, 192 देशों वाले यूएन में से 184 देशों ने भारत को समर्थन दिया अर्थात 192 में से 184 वोट भारत की पक्ष में पड़े जिसकी वजह से भारत बड़े बहुमत के साथ UNSC एंट्री की, UNSC की अस्थाई सीट पर भारत दो साल तक सदस्य रहेगा। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने दी।

टीएस त्रिमूर्ति ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा की, UN के देशों ने भारत को भारी समर्थन देते हुए 2021-22 तक के लिए UNSC का अस्थाई सदस्य चुना है. भारत को 192 में से 184 वोट मिले हैं। बता दें भारत को अस्थायी सदस्य चुने जाने के लिए मात्र 128 वोट की आवश्यकता थी। लेकिन 184 मिल गए।

पाकिस्तानी हुक्मरानों को ये बात बहुत परेशान कर रही है कि भारत के पक्ष में 182 वोट कैसे मिल गए। भारत का UNSC का सदस्य बनने पर पाकिस्तान में हा हा कार मचा हुआ है। वहाँ का एक सांसद कह रहा हैं कि UNSC का सदस्य बनना कोई बड़ी बात नहीं है।लेकिन 192 में से 184 बोट लेना बड़ी बात है*।दूसरे देश जो इलेक्ट होते हैं उन्हें सामान्यतः 140,145,150 बोट मिलते हैं। परेश रावल ने इस वीडियो को शेयर किया है। देखिये ये वीडियो-

जानकारों के मुताबिक़, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC ) में मौजूदगी से किसी भी देश का यूएन प्रणाली में दखल और दबदबे का दायरा बढ़ जाता है। ऐसे में भारत का सुरक्षा परिषद में पहुंचना काफी अहम है।

आपको बता दें कि, 15 देशों वाले UNSC में अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन स्थाई सदस्य हैं बाकि 10 देशों को अस्थाई सदस्यता प्राप्त है और इन्हीं देशों के साथ अब भारत भी सुरक्षा परिषद का हिस्सा बन गया है, UNSC में भारत की इंट्री से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गयी है।