Patna: बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के अचानक इस्तीफे से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गर्म है। खबर है कि गुप्तेश्वर पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर बक्सर से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे है। इसी के बावत शिवसेना की प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उनपर निशाना साधा है। प्रियंका का मानना है कि बिहार के पूर्व डीजीपी ने पद पर रहते हुए अपने चुनावी कैंपेन का आगाज कर दिया था।

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुप्तेश्वर पांडेय पर मौत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर लिखा कि “अगर राजनीति करनी है तो जम के करो, चुनाव लड़ना है तो साहस और सत्य पर लड़ो. लेकिन इस ‘गुप्त’ तरीके से किसी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से अपने कैंपेन की शुरुआत करना, बहुत दुखदाई और दुर्भाग्यपूर्ण है” इसी के साथ प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि भगवान आपको सफलता से पहले सदबुद्धि दे, यही मनोकामना है।

आपको बता दे प्रियंका चतुर्वेदी ने मौत का जिक्र यहाँ सुशांत सिंह राजपूत के मौत के तौर पर किया है।सुशांत की मौत के केस में गुप्तेश्वर पाण्डेय ने मुम्बई पुलिस के जाँच के रवैये पर कई सवाल उठाए थे और बिहार पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन पर पीठ थपथपाई थी। गुप्तेश्वर पाण्डेय ने तसभ महारष्ट्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला था और सुशांत सिंह केस में किसी भी कीमत पर न्याय दिलाने की बात कही थी।

सुशांत सिंह केस में बिहार के भूतपूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय शुरू से ही आक्रामक रहे है। उन्होंने मुम्बई में जाँच के दौरान बिहार पुलिस के अधिकारियों से हुई बदसलूकी का मामला भी जोर सोर से उठाया था। साथ ही उन्होंने शिवसेना सरकार की इस कृत्य के कड़ी निंदा की थी।