बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियो बनाने और एप्स पर अपलोड करने के मामले में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हर पल उनसे जुड़ी नई खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि शुक्रवार को राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोर्पे को अदालत ने 27 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में रहने का आदेश दिया है। वहीं इससे पहले उन्होंने हाई कोर्ट में सामने मुंबई पुलिस की हिरासत को चुनौती दी थी।

न्यूज़ चैनलों पर राज कुंद्रा केस में बहस का दौर जारी है। इसी बीच ‘एबीपी न्यूज़’ के टीवी शो में मुकेश खन्ना ने कहा, ‘बॉलीवुड में कुछ भी छिपता नहीं है बल्कि छिपाया जाता है।’ मॉडल और एक्टर मानवी तनेजा कहती हैं, ‘लड़कियां निर्दोष नहीं हैं। कहा जा रहा है कि लड़कियों से कुछ भी गलत या झूठ बोलकर रोल करवा लिया गया है। जबतक आपकी खुद की इच्छा नहीं होती तो आपसे कोई झूठ बोलकर काम ही नहीं करवा सकता। ये कोई बोल्ड फोटोशूट नहीं है कि बस ऐसे ही काम हो गया। ये लीगल नहीं बल्कि अवैध है।’

निगेटिव रोल के लिए मना कर देते थे मुकेश खन्ना: मानवी कहती हैं, ‘जब पैसे मिल रहे थे तो ये लोग मुंह नहीं खोल रही थीं। एक्टर के रूप में अगर मुझे कोई किसिंग सीन करने के लिए कहेगा तो मैं नहीं करूंगी। बोल्ड और पोर्नोग्राफी कंटेंट में बहुत अंतर होता है। राज कुंद्रा से ज्यादा एक्ट्रेस दोषी हैं।’ मुकेश खन्ना इस बीच कहते हैं, ‘मैंने आजतक हर निगेटिव रोल मना किया। ऐसा नहीं है कि जो आपके साथ हुआ हो वो इन्हीं लड़कियों के साथ भी हुआ हो। आपके साथ में ऐसा हुआ है?’

मुकेश खन्ना आगे कहते हैं, ‘गांव से आने वाले लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है। उन लोगों के लिए 4 रुपए भी बहुत ज्यादा होता है। हो सकता है मानवी के लिए चार लाख रुपए भी कम हों। एक्ट्रेस का ऑडिशन तक भी होता है। लड़कियां ऐसा करती हैं और कई बार फिल्म इंडस्ट्री में मना करना सबसे मुश्किल होता है। मुझे दिलीप कुमार ने भी कहा था कि यहां न कहना बहुत मुश्किल होता है।’