बंगाल में TMC के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का ऑडियो टेप लीक होने के बाद से सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर “susujournalists” और “सूसूपतलकार” टॉप ट्रेंड में चल रहा है। इस ट्रेड के माध्यम से लोग बेतुके सवाल पूछने वाली एक पत्रकार के खिलाफ ताबड़तोड़ ट्वीट कर रहे हैं। इस ट्रेंड पर अबतक कई हजार ट्वीट्स हो चुके हैं। जानिये ट्विटर पर आखिर ये क्यों ट्रेंड हो रहा है।

दरअसल, प्रशांत किशोर के लीक ऑडियो टेप में पत्रकार साक्षी जोशी ने एक ऐसा सवाल किया, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। दरअसल प्रशांत किशोर से अपनी जिज्ञासा के अनुरूप साक्षी जोशी ने ममता बनर्जी को लेकर सवाल किया कि, आखिर इतनी व्यस्तता के बीच ममता बनर्जी वाशरूम कब जाती हैं?

साक्षी जोशी ने कहा, मैं तबसे सोंच रही हूँ, इतनी गर्मीं है, इतना पानी पी रहे हैं, दो घंटे के अंदर हम लोगों को जाना होता है, लेकिन ममता नहीं जाती हैं, उन्होंने प्रशांत किशोर से पूछा, ये शेड्यूल कैसे बना है, नीचे सुनिए पूरा ऑडियो।साक्षी जोशी के ऑडियो को शेयर करते हुए पत्रकार सुशांत सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा, पति सांप बिच्छू दिखाता रहा, पत्नी की पत्रकारिता का स्तर ये है कि पूछ रही है कि ममता बनर्जी टॉयलेट कब जाती हैं। गजबे है। गज़ब की जोड़ी बनाई है ऊपरवाले ने।

इन्होंने तो हद्द कर दी।

https://twitter.com/ajeetpandeybjp/status/1380957187938250752?s=19

BJP नेता तजिंदर बग्गा ने एक और ट्वीट किया

DD न्यूज़ के अशोक श्रीवास्तव और कपिल मिश्रा ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया

बता दें कि साक्षी जोशी इन दिनों एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं। साक्षी जोशी अक्सर मोदी सरकार के खिलाफ सवाल करती नजर आती हैं। इससे पहले वो न्यूज 24 में एक एंकर की भूमिका में थी।