कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला दो साधुओं को पहले हाथ से मारती है और फिर उसके बाद डंडे से मारती है, महिला ने संतों की इसलिए पिटाई की क्योंकि वह बिना मॉस्क के घूम रहे थे। संतों को पीटने वाली महिला कांग्रेस की पार्षद बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र का है।

वीडियो में दिख रहा है कि 2 संत बिना मास्क घूम रहे थे। दोनों संतो को वार्ड नंबर 35 की पार्षद पूनम महंत ने घेर लिया। पहले थप्पड़ जड़ा, फिर डंडे से पीटा। इसके बाद पूछा- मास्क कहा हैं। इसमें से एक संत ने गले में लिपटे कपड़े की ओर इशारा किया। इस पूरे वाक्या का वीडियो वायरल हुआ तो हलचल शुरू हो गई। न्यूज़ 24 ने भी इस विडियो को सांझा किया है। न्यूज़ चैनल के ट्विटर एकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा गया है- “बिन मास्क घूम रहे संतों को कांग्रेस पार्षद ने पीटा, पार्षद ने ख़ुद भी मास्क नहीं लगाया, विडियो वायरल”

राजस्थान के इस वायरल वीडियो को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा भड़के नजर आए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पर संतों और साधुओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया, साथ ही राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा।

संबित पात्रा ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, “वाह, यही है कांग्रेस की सच्चाई। संतों और साधुओं पर अत्याचार, हिंदुओं के प्रति नफरत। राहुल जी धिक्कार है। मगर आप क्या जानें संत और साधु क्या होते हैं। आपने तो कहा था ‘हां हम मुसलमानों की पार्टी हैं।”