देहरादून : हमारे प्रदेश में काफी सारे छात्र ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अपनी आगे की शिक्षा सही ढंग से प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू की थी लेकिन इसकी धनराशि काफी कम होने के कारण छात्र-छात्रों को इस योजना का सही लाभ नहीं मिल पाता था इसी को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों इस छात्रवृति की धनराशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।

उत्तराखंड सरकार ने अब इस घोषणा पर मुहर लगाते हुए डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी कर दिया है। अब डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति रूपए 250 प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपए 1500 प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही यह छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी।

डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी 2
इसी प्रकार श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि करते हुए इसे रूपए 150 प्रति माह से बढ़ाकर रूपए 1000 प्रतिमाह कर दिया गया है। श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।