New Delhi: बिहार विधानसभा चुनाव के लिये मतदान की शुरुआत 27 अक्टूबर को पहले चरण के साथ होनी है। चुनाव को देखते हुए प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आरोप प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है। इस चुनाव में नीतीश कुमार अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को गिना रहे है और साथ ही पुराने लालू राज में हुए लूट-अपराध का भय भी दिखा रहे है। तो दूसरी ओर तेजस्वी नीतीश सरकार की कमियों को बता रहे है और युवाओं को 10 लाख रोजगार देने की बात कर रहे है।

इनसब के बीच प्रमुख मीडिया चैनल्स और सर्वे एजेंसियों का रह-रहकर ओपीनियन पोल भी सामने आ रहे है। कुछ पत्रकार भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से ऑनलाइन सर्वे भी कर रहे है। इसी कड़ी में मशहूर पत्रकार सुशांत सिन्हा ने भी एक ओपिनियन पोल कराया। देखिये क्या रहा नतीजा-

सुशांत सिन्हा ने ट्विटर पर एक पोल पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पूछा, “बिहार में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आप किसे देखना चाहेंगे?”। जब फजनल रिजल्ट आया तो सबकी आंखे खुली रह गई। क्योंकि नीतीश कुमार को 45% लोगों का साथ मिला तो वही तेजस्वी को 42% लोगो ने पसंद किया। इस पोल में कुल 175,742 लोगो ने भाग लिया।

इससे पहले लोकनीति और CSDS के सर्वे जो बिहार के लोगों के साथ किया गया था। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक भी पसंदीदा सीएम की दौड़ में नीतीश सबसे आगे हैं। 31 प्रतिशत लोगों की पसंद नीतीश कुमार हैं। लेकिन वहीं 27 प्रतिशत लोगों की पसंद के साथ तेजस्वी यादव दूसरे नम्बर पर है। 5 प्रतिशत लोगों की पसंद चिराग पासवान और 4 प्रतिशत लोगों की पसंद सुशील मोदी हैं।