केंद्रीय कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 साल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उनके इस बयान का जहां देशवासी स्वागत कर रहे हैं तो वहीं हाल ही में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने इस पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शादी के लिए लड़कियों की उम्र बढ़ाना ठीक नहीं है। इससे उन्हें ज्यादा आवारगी का मौका मिलेगा। अपने इस बयान को लेकर सपा नेता लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं हाल ही में पत्रकार सुशांत सिन्हा ने भी ट्वीट कर सपा नेता के बयान पर निशाना साधा है।

सुशांत सिन्हा ने शफीकुर्रहमान बर्क के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है कि लड़कियों की शादी की उम्र 21 होने से लड़कियां आवारगी करेंगी। यह दिखाता है कि समाजवादी पार्टी की सोच आज भी वही है कि रेप करने वाले ‘लड़के हैं, गलतियां हो जाती हैं।”

सुशांत सिन्हा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “उनके लिए आज भी लड़कियां ही हर चीज की दोषी हैं। ये लोग खाक सुरक्षा देंगे महिलाओं को।” शफीकुर्रहमान बर्क को लेकर किया गया सुशांत सिन्हा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सुशांत सिन्हा के ट्वीट पर जवाब देते हुए यूजर ने लिखा, “केवल एक ही सम्प्रदाय के लोगों को असुविधा हो रही है! बाकी किसीको आपत्ति नहीं है।। कारण समझ सकते हैं।। क्योंकि उनके कबिलाई सरदार ने स्वयं ही ९ वर्ष की आयु की एक कन्या से *** की थी।।”
https://twitter.com/VDahiya9/status/1471792902963531781?t=nUu4hcMLVBFB1vJECeLV_A&s=19

एक अन्य यूजर ने लिखा, “शफीरकुर्रहमान साहब तो चाहते हैं कि लड़कियां कम पढ़ें-लिखें व कम उम्र में शादी करवा कर हलाला-तलाक आदि जैसी उलझनों में ही उलझी रहें, पाकिस्तान, सीरिया, टर्की जैसे देशों में कम उम्र में शादी होती है इसलिए शफीकुर्रहमान साहब को जल्द नागरिकता ले लेनी चाहिए।”

एक यूजर ने लिखा, “लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ने पर जो रो रहे हैं असल में वो इस लिए रो रहे हैं क्योंकि उन विशेष कोम वालो कि जनसंख्या वृद्धि के सपनो पर चोट लगी है।”