Home > राष्ट्रीय > व्हीलचेयर पर मुख्तार अंसारी की कोर्ट में पेशी, पत्रकार सुशांत सिन्हा बोले- “शायद सुझाव दिया गया है कि..

व्हीलचेयर पर मुख्तार अंसारी की कोर्ट में पेशी, पत्रकार सुशांत सिन्हा बोले- “शायद सुझाव दिया गया है कि..

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। व्हीलचेयर पर मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मुख्तार का नया पैंतरा भी सामने आया। अभी तक जिस पंजाब पुलिस पर मुख्तार को बचाने का आरोप लग रहा था, उसी पर मुख्तार ने फंसाने का आरोप लगाया। कोर्ट से निकलते समय मीडिया के सवालों पर मुख्तार ने कहा कि पंजाब सरकार उसे फंसा रही है। उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किये गए।

गौरतलब हो, यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के मुकदमे और उनकी कस्टडी ट्रांसफर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि अंसारी को दो हफ्ते के अंदर उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट करना होगा। पंजाब सरकार की दलीलों से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ था।

मुख्तार अंसारी के व्हीलचेयर पर चलने को लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। लोगों इसे यूपी पुलिस के TUV और एनकाउंटर न होने से जोड़ कर देख रहे है। लोगों का मानना है कि मुख्तार अंसारी ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे है कि उन्हें चलने-फिरने में तकलीफ है।

मुख्तार अंसारी के व्हीलचेयर वाली वीडियो को पोस्ट कर पत्रकार सुशांत सिंह ने लिखा, “शायद मुख्तार अंसारी को सुझाव दिया गया है कि तुम पंजाब से ही व्हीलचेयर पर निकलो ताकि यूपी पहुंचने के रास्ते में गाड़ी पलटी और भागने की कोशिश में गोली चलानी पड़ी का मामला ही न बन सके। सबको पहले ही दिखा दो कि तुम तो भाग ही नहीं सकते थे।”

विवादों के बीच मुख्तार अंसारी की पत्नी ने अफशां अंसारी ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने पति को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाने के दौरान उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का आदेश देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि अगर मेरे पति के जीवन की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी तय किए बगैर उन्हें उत्तर प्रदेश भेजा गया तो निश्चित रूप से कोई झूठी कहानी रच कर मेरे पति की हत्या करा दी जाएगी। इसलिए राष्ट्रपति से गुजारिश है कि वह उत्तर प्रदेश लाए जाते वक्त मेरे पति के ‘लाइफ प्रोटेक्शन’ का आदेश दें।