Home > राष्ट्रीय > दिल्ली महिला आयोग के काम से खुश हो केजरीवाल ने बढ़ाया स्वाति मालीवाल का कार्यकाल, यूजर ने लगाये ये आरोप

दिल्ली महिला आयोग के काम से खुश हो केजरीवाल ने बढ़ाया स्वाति मालीवाल का कार्यकाल, यूजर ने लगाये ये आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनकी टीम का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग बेहतरीन काम कर रहा है। वर्तमान आयोग के एक और कार्यकाल को मंजूरी दी गई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, सदस्य सचिव पीपी धल, सदस्य प्रोमिला गुप्ता, किरन नेगी, सारिका चौधरी, फिरदौस खान और वंदना सिंह के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली महिला आयोग बेहतरीन काम कर रहा है। उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मैंने आज वर्तमान आयोग के एक और कार्यकाल को मंजूरी दी। स्वाति और उनकी टीम को शुभकामनाएं। अच्छा काम करते रहें।”

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए वह मुख्यमंत्री की आभारी हैंं। उनके निरंतर समर्थन के कारण ही इतना कुछ काम कर पाए हैं। डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली में लाखों महिलाओं और लड़कियों के जीवन को बदलने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि डीसीडब्ल्यू की टीम पूरी ईमानदारी से दिल्ली के लोगों की सेवा करती रहेगी। हम विश्वास दिलाते हैं कि अगले तीन वर्षों में आयोग को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस टीवीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। अभिषेक पांचाल नाम के यूजर ने लिखा, “भाई-भतीजावाद पिक पर है, स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल की रिश्तेदार है। कुछ साल पहले केजरीवाल ने इनके पति नवीन जयहिंद को हरयाणा का aap पार्टी अध्यक्ष बनाया था लेकिन वो फैल हो गये। स्वाती मालीवाल ने कुछ भी महत्वपूर्ण कार्य नही किया है लेकिन फिर भी एक और कार्यकाल बढ़ दिया।”

गौरतलब है कि दिल्ली महिला आयोग का पुनगर्ठन 2015-18 के लिए किया गया। इसके बाद 2018 से 2021 तक के लिए दूसरी बार कार्यकाल बढ़ाया गया। अब तीसरी बार 2021 से 2024 तक के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है।