Patna: बिहार विधानसभा के चनाव का प्रचार प्रसार अपने चरम पर है। महागठबंधन और NDA तो मैदान में है ही। इसके अलावे पुष्पम प्रिया भी खुद को सही और दूसरे को गलत बताने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रही है। सोशल मीडिया पर नेताओं के एक बयान पर यूजर्स अजीबो-गरीब कमेंट करते नजर आ रहे है। बिहार चुनाव में उतरी प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है।

सोमवार को पुष्पम प्रिया चौधरी ने ट्वीट के जरिए नीतीश-लालू राज पर हमला बोला और लिखा, “भगाना, धमकाना, डराना, पीटना, मामूली बातों से नामांकन रद्द कर देना, महिला उम्मीदवारों पर सेक्सिस्ट कमेंट करना, NR कटवाने, फ़ॉर्म के लिए भी गिड़गिड़ाना! लालू-नीतीश राज में फ्री-फ़ेयर चुनाव हो ही नहीं सकता। सच में धर्म-अधर्म का युद्ध हो गया ये तो! #LetsOpenBihar #30YearsLockdown”

पुष्पम प्रिया चौधरी के ट्वीट पर यूजर्स ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया।

बता दे, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर द प्लूरल्स पार्टी ने चुनावी मेनिफिस्टो जारी कर दिया है। 2020-2030 के 8 दिशा आठों पहर के नाम पार्टी ने बिहार के लिए अपना मास्टर प्लान तैयार किया है। पार्टी ने आठ प्वाइंट में कई सब प्वाइंट में अपने घोषणा पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

प्लुरल्स पार्टी मेनिफ़ेस्टो की मुख्य बातें-

  1. आठ डिवेलपमेंट जोन में बिहार का विकास
  2. प्रत्येक डिवलपमेंट जोन में आठ औद्योगिक जोन की स्थापना
  3. कृषि को उद्योग का दर्जा
  4. हर जोन में एक लाख स्टार्ट-अप: कृषि, उद्योग, आईटी, फाइनेंस संबंधित
  5. हर जोन में फ्लड एंड इरिगेशन सिस्टम
  6. प्रत्येक जोन में लर्निंग के आठ स्टेट ऑफ द आर्ट शिक्षा केंद्र
  7. प्रत्येक वार्ड व पंचायत में आठ बुनियादी इंस्ट्रक्चर
  8. गरीबी रेखा के नीचे के परिवार को जीवन की आठ बुनियादी सुविधा