Delhi: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सभी की निगाहें इस केस पर टिकी हुई हैं। इस मामले के चलते बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला भी खुला, जिसके लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया। वहीं हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत मामले में AIIMS के डॉक्टर्स ने रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि सुशांत का मर्डर नहीं हुआ है। ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती के समर्थन में अभिनेत्री स्वरा भास्कर उतर आई हैं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर देश- दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं। स्वरा इसके चलते कई बार ट्रोलर्स का भी शिकार होती रहती हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी स्वरा शुरुआत से ही रिया के समर्थन में थीं। अब एम्स की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वरा ने रिया की रिहाई की मांग की है।

दरअसल स्वरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए पीटीआई के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रिया की रिहाई की मांग की है। इसी ट्वीट पर कमेंट करते हुए स्वरा ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया सर!’ इसके साथ स्वरा ने #ReleaseRheaChakraborty भी लिखा है।

रिया न निर्देशके अनुभव सिन्हा द्वारा किये गए एक ट्वीट को टैग कर पुनः एक दूसरी ट्वीट की और रिया की रिहाई की मांग उठाई।

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें अच्छे से सबक सिखाया। एक यूजर ने लिखा “ये बहन को कुछ काम धंधा नहीं है, आए दिन बस किसी ना किसी को ट्विटर से release ही करवाती रहती है”

https://twitter.com/SaffronSniper07/status/1313368036175302657?s=19
https://twitter.com/Sneha_SSR/status/1313394777560293377?s=19
https://twitter.com/ReelShakuniMama/status/1313417037629153281?s=19

बता दें कि इस केस में शुरू से ही स्वरा भास्कर रिया चक्रवर्ती का समर्थन कर रही थीं। उन्होंने हमेशा से रिया के मीडिया ट्रायल पर बात की। स्वरा ने अपने 6 सितंबर के एक ट्वीट में लिखा था, ‘भारत ने अपना निम्न स्तर देखा! शेमफुल विच हंट। बेहद घृणित।’

Source: Amar Ujala