नई दिल्ली: 8 तारीख को भारत बंद के बारे में किसान संयुक्त मोर्चा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। मोर्चा ने कहा, 8 को संपूर्ण भारत बंद रहेगा और 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा। संयुक्त मोर्चा की संयोजक योगेंद्र यादव ने बातया बंद से हमने एंबुलेंस और इमरजेंसी सर्विस को बाहर रखा है साथ ही उत्तर भारत चल रही शादियों को भी हमने इससे छूट दी है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि तीनों कानून पूरी तरह से निरस्त किए जाएं। हम पहले दिन से यही कह रहे हैं तीनों कानून वापस हों। इसको छोड़कर हमने कोई अलग पॉजिशन नहीं कभी नहीं ली।

किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद की योगेंद्र यादव द्वारा अगुवाई किये जाने को लेकर मशहूर प्रत्रकार सुशांत सिन्हा ने अपने ट्वीटर पोस्ट के जरिये उनकी राजनीतिक हैसियत बताया है। सुशांत ने ट्वीटर पर लिखा, “वो योगेंद्र यादव जो कभी चुनाव लड़ लें तो खबर बनेगी कि वो अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NOTA से 500 मतों से पीछे चल रहे हैं, वो दिशानिर्देश दे रहे हैं सबको कि भारत बंद कैसा रखना है। गजबे है।”

सुशांत सिंह के इस ट्वीट पर जबाब देते हुए बलराम यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, “बिचोलियो के 8 दिसम्बर के भारत बंद को राहुल गाँधी व अन्य वंशवादी/नक्सल समर्थित विपक्षी दलों का पूर्ण समर्थन है। देशवासी भी इन नेताओं की परेशानी समझते हैं। मोदी के जनविकास को रोकना व राष्ट्र के सभी कानूनों का विरोध करना इन वंशवादी नेताओं का प्रथम लक्ष्य रहा है और रहेगा”

इससे पहले योगेंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी 8 दिसंबर को हमारे बंद स्वीकार किया है, समर्थन दे रहा है। महाराष्ट्र स्वाभिमानी सेतकारी संघ ने भी समर्थन दिया है। यादव ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान की सारी मंडिया भारत बंद सपोर्ट में बंद रहेंगी।