आज तक न्यूज चैनल की सबसे बेहतरीन एंकर में से एक चित्रा त्रिपाठी इनदिनों किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहती है। अभी कुछ दी पहले हाथरस केस में रिपोर्टिंग के दौरान SDM से बहस का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें वो एक आईएएस अधिकारी ( हाथरस के एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ) से कड़क लहजे में बात कर रही थी।

सोशल मीडिया पर एक बार फिर चित्रा तत्रिपाठी को यूजर्स ट्रोल कर रहे है। वजह है व्हाट्सएप का एक स्क्रीन शॉट। चित्रा त्रिपाठी ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने एक व्हाट्सप्प स्क्रीनशॉट लगाया है जिसे किसी ने उन्हें भेज था। लोगो के हिसाब से इसमे अनोखी बात यह है कि चित्रा त्रिपाठी को ये मैसेज ग्रीन कलर में रिसीव हुआ है, और रिसीव मेसेज पर डबल टिक भी दिख रहा है।

आमतौर पर व्हाट्सप्प यूजर जानते ही होंगे की व्हाट्सप्प पर जो मैसेज रिसीव होते हैं वो न ग्रीन कलर के होते हैं और न ही उनपर डबल टिक दिखता है, ये सब भेजने वाले को दिखता है। व्हाट्सअप पर रिसीव होने वाले मैसेज हमेशा सफ़ेद कलर में होते हैं, ख़ास बात यह है कि हमेशा बाईं तरफ रिसीव होते हैं। लेकिन चित्रा को दाईं तरफ और ग्रीन कलर में रिसीव हुआ है।

चित्रा त्रिपाठी के इस ट्वीट के बाद लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और अजीबो-गरीब रिप्लाई किया। देखिये कुछ ट्वीट्स

https://twitter.com/shuklapinku/status/1316001944125800449?s=19
https://twitter.com/iSengarAjayy/status/1315986133189308421?s=19

हालांकि बाद में चित्रा त्रिपाठी ने इस ग्रीन कलर के स्क्रीनशॉट की वजह बताई और इस मैसेज को शेयर करने के पीछे के मकसद को भी बताया। उन्होंने लिखा, “

चाहे कुछ भी हो चित्रा त्रिपाठी का इस मैसेज को करने के पीछे की वजह बहुत सकारात्मक है। इसके लिये धन्यवाद।