Saturday, April 12, 2025
Home > उत्तराखण्ड > रोहित सरदाना के निधन के बाद पत्नी प्रमिला दीक्षित का पहला ट्वीट, लिखा- जीवन अप्रत्याशित है..

रोहित सरदाना के निधन के बाद पत्नी प्रमिला दीक्षित का पहला ट्वीट, लिखा- जीवन अप्रत्याशित है..

30 अप्रैल, शुक्रवार को आजतक न्यूज चैनल के मशहूर एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया। 24 अप्रैल को रोहित कोरोना पॉजिटिव हुये थे जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। और शुक्रवार सुबह को रोहित सरदाना की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हो गई।

रोहित सरदाना के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी। रोहित सरदाना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री सहित कई पक्ष-विपक्ष के दिग्गज नेताओं और मीडिया संस्थानों ने शोक व्यक्त किया।

वहीं अब रोहित सरदाना की पत्नी प्रमिला दीक्षित ने उनके निधन के बाद पहला ट्वीट किया है। प्रमिला दीक्षित ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, जीवन अप्रत्याशित है.. आप सबकी ओर से मिली सांत्वना और संबल भी अप्रत्याशित है.. कष्ट जीवन भर का है लेकिन कोशिश रहेगीरोहित सरदाना की तरह मजबूत रहूं, प्रेम की सार्थकता प्रेम बने रहने में ही है नश्वर शरीर के जाने के बाद भी .. आप सभी का आभार।

रोहित सरदाना ने Zee News के साथ कई सालों तक काम किया और साल 2017 में जी न्यूज का साथ छोड़ने के बाद आजतक संग जुड़े थे। वह आजतक पर डिबेट शो ‘दंगल’ की मेजबानी करते थे। उन्हें साल 2018 में गणेश विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह टीवी न्यूज जर्नलिज्म के चर्चित चेहरों में से एक थे।