देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात करीब 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र चमोली क्षेत्र में था और इसकी गहराई करीब 13 किलोमीटर रही।
भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

इसके अलावा दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी कंपन महसूस किया गया। झटके महसूस होने के बाद कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए।


फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।