Wednesday, April 16, 2025
Home > उत्तराखण्ड > KRK ने करवाया ऑनलाइन पोल “कौन सबसे बड़ा देशभक्त” हजारों वोटों के बाद ये रहा परिणाम…

KRK ने करवाया ऑनलाइन पोल “कौन सबसे बड़ा देशभक्त” हजारों वोटों के बाद ये रहा परिणाम…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों हंगामा मचा हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत के बाद यहां हर दिन एक के बाद एक विवाद जन्म ले रहा है। पहले यह ट्विटर पर आया और बाद में मीडिया के माध्यम से जनता के बीच पहुंच गया। अब तो संसद के मानसून सत्र में भी बॉलीवुड के नशा कनेक्शन को लेकर बहस छिड़ गई है। बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की तरह सांसद भी यहां दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक पक्ष कंगना रनौत को सही ठहरा रहा है तो दूसरा गलत। यही हाल मुंबई में है। तमाम लोग सुशांत की मौत का नशा कनेक्शन की हिस्ट्री जानना चाह रहे हैं।

कंगना के अलावा हजारों ऐसे लोग हैं जो कह रहे हैं कि बॉलीवुड को मादक पदार्थ का बाजार बनाया जा रहा है। पर्दे के कलाकारों के साथ हजारों युवाओं को यहां नशे की लत देकर उनसे बड़ी रकम कमाई जा रही है। इसमें ड्रग्स माफिया काम कर रहे हैं। दूसरा पक्ष इसे अपमान मान रहा है। इसमें अब जया बच्चन सरीखे लोग हैं। यहां का विवाद हर दिन अखबारों की सुर्खियां बन रहा है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेडलाइन इसी से जुड़ी होती हैं।

अब कमाल आर खान उर्फ KRK ने ट्विटर पर एक ऑनलाइन पोल कर यूज़र्स से पूछा कि सबसे बड़ा देशभक्त इंसान कौन है। इस पोल में उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, सैफअली खान और खुद का नाम भी रखा.. इसके यूज़र्स ने इस पोल में खूब वोटिंग की.. जिसके परिणाम हैरान करने वाले रहे।

ये रहा वो ऑनलाइन पोल का परिणाम।

इसके बाद तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी।