Patna: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कल मंगलवार को इस्तीफा दे दिया और गवर्नर द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया। काल से ही बिहार के भूतपूर्व दगप सुर्खियों में बने हुए है। खबर है कि गुप्तेश्वर पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर बक्सर से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे है। बक्सर उनका जन्मभूमि है और वहा जदयू के कोई मजबूत कैंडिडेट नही है।

गुप्तेश्वर पांडेय पर एक गाना खूब वायरल हो रहा है जिसे बिहार के ही बिगबॉस फेम् गायक दीपक ठाकुर ने अपनी आवाज दी है। यह एक वीडियो सांग है जिसमे गुप्तेश्वर पाण्डेय को कई अंदाज में पेश किया गया है और गाने के बोल है “रोबिन हुड बिहार के”

https://twitter.com/maryashakil/status/1308650387566735360?s=19

आपको बता दे इस गाने के माध्यम से गुप्तेश्वर पांडेय की छवि को एक मसीहा रोबिन हुड के तौर पर पेश करने की कोशिश बखूबी की गई है। इस गाने में गुप्तेश्वर पांडेय के जन्मस्थली बक्सर का भी जिक्र है तो वही सुशांत सिंह को न्याय दिलाने के लिए उठाए कदमों की भी झलक प्रस्तुत की गई है!

खैर अब आने वाला वक्त ही बतायेगा की गुप्तेश्वर पांडेय इस गाने को किस हद तक राजीतिक जीवन मे भी सही ठहरा पाते है। उनकी चुनावी सफर इतना आसान नही होगा क्योंकि जहा एक तरफ राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी है तो वही पांडेय जी ने अभी राजनीतिक सफर की शुरुआत मात्र की है।