सनी हिंदुस्तानी संगीत को चाहने वालों की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। इंडियन आइडल के सीजन 11 के ऑडीशन के समय से उन्होंने अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता है। खास तौर पर नुसरत फतह अली खान के जैसी आवाज और गायकी के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया। शो को जीतने के बाद सनी की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है और जो सनी हिंदुस्तानी कभी जूते पॉलिश करके अपना गुजारा करते थे, आज वह देश विदेश में सिगिंग शो कर रहे हैं।

इंडियन आइडल देखने वालों के लिए सनी हिंदुस्तानी कोई नया नाम नहीं है लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर जो अपडेट आया है वह कुछ फैंस को हैरान कर सकता है। दरअसल सनी ने अपनी गर्लफ्रेंड (Sunny Hindustani Girlfriend) के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट ramdey official नाम से है। फोटो में सनी रोमांटिक अंदाज में प्रेमिका के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।

रैमडी इसी तस्वीर के साथ अपने पोस्ट में एक कदम और आगे बढ़ गईं और लिखा, ‘हमेशा तुम्हारे साथ… मेरा बेबी आज रात लंबे इंतजार के बाद लंदन में परफॉर्म करने वाला है। तुम पर बहुत गर्व है शोना।’

हालांकि सनी हिंदुस्तानी ने पहली बार इस तरह का पोस्ट अपने सोशल मीडिया से किया है। इंडियन आइडल के एक एपिसोड में खुलासा हुआ था कि सनी की यह प्रेमिका संभवत: नीदरलैंड से हो सकती हैं।

Sunny Hindustani