केआरके (कमाल राशिद खान) अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अपने कुछ रीसेंट ट्वीट्स में उन्होंने बॉलीवुड के खानों पर निशाना साधा है। केआरके ने लिखा है कि घमंडी खानों की बादशाहत अब बॉलीवुड पर नहीं रही। घमंड पतन का कारण बनता है। उन्होंने एक ट्वीट में बॉलीवुड के 4 सुपरस्टार्स के नाम भी लिख हैं। साथ ही लिखा है कि ये चारों बहुत ही विनम्र हैं और अगले 15 साल तक इंडस्ट्री पर यही राज करेंगे। बता दें कि केआरके सलमान खान पर अक्सर निशाना साधते रहते हैं। सलमान की तरफ से उन पर मानहानि का केस भी किया जा चुका है।

केआरके ने ट्वीट किया है, वक़्त किसी का नहीं है! वक़्त आना जाना है! मुगलों और अंग्रेजों की बादशाहत हिन्दुस्तान पर नहीं रही! और घमंडी खानों की बादशाहत bollywood पर नहीं रही! इसके बाद एक और ट्वीट में केआरके ने लिखा है, इस्लाम में कहा गया है, कि घमंड और जलन, दोनों ही इंसान के पतन का सबसे बड़ा कारण है! Bollywood के खानों में घमंड और जलन कूट कूट कर भरा हुवा था! तो ज़ाहिर सी बात है, इनका पतन होना ही था!

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1478947035009146883?t=OPuhKSab10qix-fcFKvhXQ&s=19

केआरके ने अपने दूसरी ट्वीट में लिखा…

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1478945347686838282?t=i4fvXXzMbwPsjS85Ax1GvA&s=19

केआरके ने एक ट्वीट में 4 सुपरस्टार्स के नाम बताए हैं, आज बॉलीवुड में सिर्फ 4 सुपरस्टार्स हैं, जो कि सच में भीड़ खींचते हैं, रितिक रोशन, रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन। और कृपया ध्यान दें, ये चारों बहुत ही विनम्र हैं। वह आने वाले 15 साल तक बॉलीवुड पर राज करने वाले हैं।

केआरके ने कई ट्वीट्स किए हैं जिनमें रणबीर को हैंडसम, टैलेंटेड और विनम्र बताया है वहीं सैफ पर निशाना साधा है। लिखा है कि 2021 में आदित्य चोपड़ा ने 2 फिल्में बनाईं दोनों बहुत वाहियात थीं। वॉर टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन की वजह से सुपरहिट हुईं इसमें आदित्य चोपड़ा का क्या कॉन्ट्रिब्यूशन था। आदी सैफ के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाकर दिखाए तो मान जाऊं।