रिप्ब्लिक टीवी के संपादक अर्णब गोस्वामी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आज तड़के 6:30 बजे मुंबई पुलिस की एक टीम अर्णब गोस्वामी के घर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। अर्णब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर उनके साथ हाथापाई करने का आरोप भी लगाया है।

अर्णब गोस्वामी के घर पर मुंबई पुलिस के पहुंचने और उन्हें वहां से ले जाने की पूरी वारदात रिपब्लिक टीवी के कैमरे में कैद हुई और उसका प्रसारण भी किया गया। रिपब्लिक टीवी का ये वीडियो फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया में अर्णब पर हुई इस कार्रवाई का जमकर विरोध हो रहा है।

इनसब के बीच अर्णब गोस्वामी के गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो भी सामने आया जिसमे वो कह रहे है कि पुलिसवालों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की है जिसके वजह से उन्हें चोट आई है। वीडियो में अपने हाथ पर चोट के निशान दिखाते नजर आ रहे है। वही अर्णब ने ये भज कहा कि उन्हें जूता भी नही पहनने दिया गया और वो सिर्फ मोजे पहने हुए है। देखिये ये वीडियो:-

अर्णब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से रोका गया। दवा देने से भी रोका गया। साथ ही उनके साथ हाथापाई भी करने का आरोप लगाया है। इस पूरी घटना पर सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हक रहा है।