बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। इसी बीच प्रमुख मीडिया हाउस और सर्वे एजेंसियों के ओपिनियन पोल आने शुरू हो गए है। न्यूज़ चैनल Aaj Tak ने लोकनीति और CSDS के सर्वे को लोगो के समक्ष रखा है। बिहार ओपिनियन पोल के मुताबिक, पसंदीदा सीएम की दौड़ में नीतीश सबसे आगे हैं। 31 प्रतिशत लोगों की पसंद नीतीश कुमार हैं। वहीं 27 प्रतिशत लोगों की पसंद तेजस्वी यादव, 5 प्रतिशत लोगों की पसंद चिराग पासवान और 4 प्रतिशत लोगों की पसंद सुशील मोदी हैं।

इस सर्वे के मुताबिक किसे कितनी सीटें
लोकनीति NSDS सर्वे के मुताबिक बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में 133-143 सीट पर एनडीए (BJP+JDU) को जीत मिल सकती हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 88-98 सीटें मिल सकती हैं। जबकि लोजपा (LJP) 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावे अन्य के खाते मे 6-10 सीटें जाती दिख रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए इस सर्वे में वोटर्स से सवाल भी किया गया था जिसका जवाब सामने आया है। सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन है। क्या वो मौजूदा सरकार के कामकाज से खुश है।

क्या कहता है अन्य ओपिनियन पोल?
इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए टाइम्स नाउ और सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया था। इस ओपिनियन पोल में भी एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था। सर्वे के मुताबिक, बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में 160 सीट पर एनडीए को जीत मिल सकती हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 76 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 7 सीटें, जिसमें पांच एलजेपी को मिल सकती हैं। अगर पार्टी वाइज सीटों की बात करें तो एनडीए के 160 सीटों में बीजेपी के खाते में 85, जेडीयू को 70 और हम और वीआईपी को 5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन में आरजेडी को 56 सीटें, कांग्रेस को 15 और लेफ्ट को 5 सीटें मिल सकती हैं।