कोरोना लॉकडाउन के कारण से कई महीनों तक लोग अपने-अपने घरों में बंद रहे। इस बीच भारतीयों ने रात की तुलना में दिन में कंडोम की अधिक खरीददारी की है। वहीं, रोलिंग पेपर की खरीदारी में भी इजाफा दर्ज किया गया है। Dunzo ऐप की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

कोरोना काल की वजह से देश में लॉकडाउन लगाया गया था। बाजार दुकानें हर चीज बंद कर दी गई थी। लेकिन लॉकडाउन में लोगों की जरूरत की चीजें खूब बिकी। क्या आप जानते हैं कि इसी लॉकडाउन में सबसे ज्यादा किस राज्य में कंडोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट और गर्भनिरोधक गोलियों की डिमांड बढ़ी थी।

Dunzo ऐप पर कंडोम के ऑर्डर (Condom order) रात के मुकाबले दिन में तीन गुना अधिक रहे। अकेले हैदराबाद में 6 गुना उछाल देखा गया है। वहीं चेन्नई में 5 गुना, जयपुर में चार गुना अधिक लोगों ने दिन में कंडोम की अधिक खरीदारी की है। दिल्ली और मुंबई में भी 3 गुना अधिक आंकड़ा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सिगरेट बनाने में यूज आने वाले रोलिंग पेपर की खरीदारी दोगुना हो गई।

इसके साथ ही यूजर्स ने ऐप का इस्तेमाल अपनी भूख को शांत करने के लिए भी खूब किया। जैसे कि चिकन बिरयानी बेंगलुरु में लोगों द्वारा सबसे अधिक ऑर्डर की जाने वाली डिश थी। मुंबई में दाल खिचड़ी को लोगों ने पसंद किया। वहीं, चेन्नई में इडली की सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया। गुरुग्राम की बात करें तो यहां लोगों ने आलू-टिक्की बर्गर के खासे आर्डर किए। पुणे में मुंबई की तुलना में मैगी का ऑर्डर ज्यादा है। दिल्ली, चेन्नई और जयपुर ने चाय की तुलना में कॉफी का ऑर्डर करना अधिक पसंद किया।