पद्म श्री मिलने के बाद से ही कंगना पर लोग कई सवाल उठा रहे है और उसके बाद भारत की आजादी को “भीख” बता कंगना ने एक और मुशीबत मोल ले ली। आजादी वाले वयान पर आलोचना झेल रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में अब हर कोई रोटियां सेकने की कोशिश कर रहा है। टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कि लेकिन उन्हे क्या मालूम था कि यह सब उन्हीं पर उल्टा पड़ जाएगा। कविता ने कंगना को घेरते हुए कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे पढ़ लोगों ने उनकी क्लास लगा दी।

टीवी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आखिर इनको पद्म श्री क्यों नहीं मिला? बेहतरीन ऐक्टर, अच्छी इंसान, पूरी दुनिया में सफल और बिना कोई झंडा उठाए भारतीय संस्कृति को सामने रखा। और हां, इन्होंने कभी अपने किसी सीनियर, साथ काम करने कलाकार या किसी का भी अपमान नहीं किया। यह बेहतरीन हैं।

इस तस्वीर में प्रियंका निक पूजा करते नजर आ रहे हैं। कौशिक की इस ट्ववीट से साफ है कि उनमें जानकारी की कमी है। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में ही पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में लोगों ने टीवी एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरु कर दिया।

कुछ लोगों ने कविता पर तंज कसते हुए कहा- आपको जब 2016 की ही जानकारी नहीं तो भला 1947 के बारे में आप क्या जानती होगी। एक यूजर ने कविता कौशिक को सलाह दी है कि उन्हें कुछ लिखने से पहले गूगल पर सर्च कर लेना चाहिए।