बिहार विधान सभा (Bihar Assembly Election) की 243 सीटों पर तीन चरणों में हुई वोटिंग के बाद 10 नवंबर को चुनाव परिणाम आ गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) ने बहुमत के जादुई आंकड़े 122 से 3 सीटें ज्यादा हासिल की है। NDA के पक्ष में आये नतीजो पर के बाद खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित करके चुनावी मैदान में उतरने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।

आपको बता दे, पुष्पम प्रिया (Pushpam Priya) को चुनाव में तगड़ा झटका लगा है और वह दोनों सीटों पर बुरी तरह हार गई है। पुलुरल्स पार्टी की संस्थापक पुष्पम प्रिया ने ट्वीट कर लिखा, “साम-दाम-दंड-भेद की पहली लड़ाई बिहार हार गया है। पक्ष में नीतीश, विपक्ष में लालू और माथे पर मोदी, क्या बेईमानी, चोरी और मक्कारी ही बिहार की नियति है? मुझे नियति में यक़ीन नहीं है।”

पुष्पम प्रिया के इस ट्वीट पर लोगो की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कि यूजर उनको समर्थन कर रहे है तो वही बहुत से यूजर नन्हे ट्रोल कर रहे है। ऐसे ही एक रंजन किशोर नाम के यूजर ने उन्हें जबाब देते हुए दिल देने की बात कह दी जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। रंजन ने पुष्पम प्रिया को जबाब देते हुए लिखा, “पुष्पम प्रिया जी आपको दिल दे सकते हैं लेकिन वोट तो मोदी जी को हीं देंगे”

पुष्पम प्रिया ने कल ईवीएम हैक करने का भी आरोप लगाया था। पुलुरल्स को वोट न मिलने और एक भी उम्मीदवार न जितने के बाद प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पण प्रिया (Pushpam Priya) ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और बिहार चुनाव में EVM हैक होने का राग भी छेड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्लूरल्स पार्टी के वोट एनडीए को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ वाइज डाटा के आधार पर प्लूरल्स के वोट चोरी हुए हैं।