लोक जनशक्ति पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोजपा के नेताओं और पदाधिकारियों ने बिहार विधानसभा की 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेने का कार्य राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष्‍ा चिराग पासवान के ऊपर छोड़ा था। क्योंकि बिहार विधानसभा में सीट बटवारे को लेकर NDA से पार्टी खुश नही है। नीतीश कुमार भी लोजपा को उतना तवज्जों नही दे रहे है इसलियें मजबूरन पार्टी ने ये कदम उठाया था।

आज मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक पता चला है कि लोजपा बिहार में अपने दम पर अकेले 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर चिराग पासवान या लोजपा की ओर से पुष्टि नही हो पाई है।

आपको बता दे वर्तमान में चिराग पासवान पिता व लोजपा संस्‍थापाक राम विलास पासवान के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान दिल्‍ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एक दिन पहले ही बिहार विधान सभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद चिराग पासवान ने भावुक ट्वीट किया था।

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा, कि पापा का अंश हूं , उनसे ही लड़ना सीखा है। 50 वर्षो में ऐसा पहली बार है कि बिहार में चुनाव के समय पिता वहां नहीं हैं। विश्‍वास जताया था कि जल्‍द ही पापा वर्चुअल माध्‍यम से बिहार में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्‍य लोगों से मुखातिब होंगे।